दर्दनाक हादसा : सात वचन लेकर साथ निभाने वाली पत्नी गंभीर, परिजन मृत पति का करेंगे अंतिम संस्कार 

दर्दनाक हादसा : सात वचन लेकर साथ निभाने वाली पत्नी गंभीर, परिजन मृत पति का करेंगे अंतिम संस्कार 

Advertisements
Advertisements

– दुर्घटना में मृत पति के शव का हुआ पोस्टमार्टम, गंभीर हालत में पत्नी अहमदाबाद रेफर

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के ग्राम मलवासा के समीप बीती रात दंपती सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। दर्दनाक हादसे में पति की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर घायल पत्नी को अहमदाबाद रेफर किया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती की चार बालिकाएं हैं। बुधवार सुबह मृत पति के शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। सात वचन लेकर साथ निभाने वाली पत्नी के अचेत अवस्था में होने के कारण अब परिजन मृत पति का अंतिम संस्कार करेंगे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार सैलाना के बांसवाड़ा मार्ग  निवासी मुकेश (40) पिता गंगाराम भाटी पत्नी संतोष बाई के साथ मंगलवार सुबह धार जिले के बरमंडल में गमी के कार्यक्रम मे गए थे। सैलाना लौटते समय खाचरोद के पास ग्राम कनवास में अपने साढू से मिलने गया था। ग्राम कनवास से सैलाना आने के दौरान मंगलवार रात ग्राम मलवासा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मुकेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल होने पर राहगीरों ने डायल 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया व दोनो को रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में मुकेश को मृत घोषित किया, वही उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया। बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मृतक मुकेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। मृतक की पत्नी संतोष बाई के सिर में गंभीर चोट के कारण उसे अहमदाबाद (गुजरात) रेफर किया। शांतिवन मुक्तिधाम पर मुकेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!