29.1 C
Ratlām

ट्रेन में लगी आग : रतलाम से इंदौर जा रही थी, बड़ा हादसा होने से बचा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम से इंदौर जा रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसा रतलाम से 30 किलो मीटर दूर प्रीतमनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ। गनीमत रही कि समय पर यात्रियों में ट्रेन से निकल कर अपनी जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार रतलाम से सुबह 6.35 पर ट्रेन क्रमांक 09390 इंदौर के लिए रवाना हुई थी। नोगावा रुनिजा रेलखंड के बीच स्थित प्रीतमनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद ट्रेन के एक कोच में अचानक से आग लग गई। आग की लपटें देख यात्रियों के अफरातफरी मच गई। तुरंत सभी यात्री कोच से बाहर आए। देखते देखते पूरी ट्रेन खाली हो गई। फायर ब्रिगेड सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। करीब 8 बजे ट्रेन के कोच पर आग पर काबू पाया जा सका। मौके डीआरएम सहित रेलवे का राहत दल भी मौके पर पहुंच गया है। गनीमत रही कि आग स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी, अगर चलती ट्रेन में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया जानकारी मिलते ही राहत दल व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। आग पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!