रतलाम में तिरंगा रैली आज : स्वतंत्रा दिवस पर शहर होगा तिरंगामय, भाजपा और भाजयुमो निकालेंगे विशाल वाहन रैली

रतलाम में तिरंगा रैली आज : स्वतंत्रा दिवस पर शहर होगा तिरंगामय, भाजपा और भाजयुमो निकालेंगे विशाल वाहन रैली

रतलाम वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना अनुसार तिरंगे के प्रति जन-जन मे राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने हेतु भाजपा और भाजयुमो द्वारा नगर मे 15 अगस्त-2024 को सुबह 11 बजे दो बत्ती चौराहा से विशाल तिरंगा वाहन रैली आयोजित की जाएगी। रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेगे। रैली मे भाजपा के समस्त जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण शामिल होगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान चलाने के आदेश दिए है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर देश पर प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में भाजपा और भाजयुमो द्वारा सभी जिलों मे तिरंगा यात्राए निकाली जा रही है।

रतलाम मे तिरंगा वाहन रैली के दौरान सभी युवा हाथ मे झंडा थामे भारत मॉ की जयघोष करते हुए चलेगे।

भाजपा और भाजयुमो के समस्त पदाधिकारियों ने शहरवासियों विशेषकर युवाओं से रैली मे अधिक से अधिक उपस्थित होकर राष्ट्र भक्ति का परिचय देने का आव्हान् किया है ।

भारत माता उद्यान में होगा समापन

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत के अनुसार तिरंगा वाहन रैली दो बत्ती से गर्ल्स कॉलेज, छत्री पुल, नगर पालिक निगम, आरोग्यम हॉस्पिटल , नाहर पूरा, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद भारत माता उद्यान में समापन होगा।

इस दौरान यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा जो कि आकर्षण का केंद्र बनेगा। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!