रतलाम में शान से लहराया तिरंगा : हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण 

रतलाम में शान से लहराया तिरंगा : हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण 

Advertisements
Advertisements

बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, प्रथम पुरस्कार गुरु तेग बहादुर स्कूल को मिला

 रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिले में तिरंगा फहराया गया। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित हुआ। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर राजेश बाथम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी आयोजित की गई। स्कूलों में बच्चों को विशेष मध्यान भोजन दिया गया। नागरिकों द्वारा उत्साह के साथ तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान हुआ। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया परेड का नेतृत्व सूबेदार मोनिका सिंह चौहान ने किया। सेकंड कमांडर सूबेदार कैलाश बघेल थे। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे उड़ाए गए, मुख्य अतिथि कलेक्टर बाथम ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार गुरु तेग बहादुर स्कूल को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार सीएम राइस स्कूल को दिया गया। परेड के लिए प्रथम पुरस्कार विशेष सुरक्षा बल को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार होमगार्ड तथा तृतीय पुरस्कार महिला प्लाटून को दिया गया, सांत्वना पुरस्कार पुलिस बैंड को मिला। कार्यक्रम के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी, महापौर प्रहलाद पटेल, प्रदीप उपाध्याय, पुलिस उप महा निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम  अनिल भाना, नागरिक, स्कूली बच्चे आदि उपस्थित थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्कूली बच्चों के साथ किया मध्यान भोजन 

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर बाथम ने जिले के ग्राम सेजावता हाई स्कूल में बच्चों के साथ मध्यान भोजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर बाथम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खूब पढ़ो खूब आगे बढ़ो अपने परिवार का नाम रोशन करो खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई गंभीरता से करें। शासन द्वारा बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए समस्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बेहतर शिक्षक से लेकर साइकिल, पाठ्य पुस्तकें, अच्छे स्कूल भवन, छात्रवृत्ति आदि की सुविधा विद्यार्थियों के लिए शासन द्वारा दी जा रही है। बच्चे गंभीरता के साथ अध्ययन करें अच्छे करियर की दिशा में आगे बढ़े साथ ही संस्कारी भी रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!