रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले के सैलाना थानान्तर्गत ग्राम देवरुण्डा में तिहरे नृशंस हत्याकाण्ड के सनसनीखेज मामले के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। तीनों शवों का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शवों को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। गांव में गमगीन का माहौल है।


बता दें कि सोमवार सुबह देवरुण्डा निवासी लक्ष्मण पिता मांगूलाल भाबर 35 और उसके दो बेटों विशाल 13 और पुष्कर 08 के शव कुएं में मिले थे। यह तीनों बीती रात से गायब थे। कुएं से शव निकालने के बाद सामने आया था कि शवों को रस्सी से बान्ध कर कुएं में फेंका गया था। रात को हुए इस सनसनीखेज घटनाक्रम में पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों का पता लगा लिया है और उन्हे राउण्डअप भी कर लिया है।
सोमवार सुबह एसपी गौरव तिवारी, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पंहुच गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जमीन विवाद में हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। एसपी गौरव तिवारी के अनुसार जल्द ही पूरा मामले का खुलासा किया जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


