24.9 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

फोरलेन हादसा : ओवरटेक में ट्रक ने राहगीरों को लिया चपेट में,  इप्का के तीन कर्मचारी हादसे का शिकार

– सभी घायल उत्तरप्रदेश के रायबरेली निवासी, चालक ट्रक लेकर फरार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय के करीब फोरलेन पर बुधवार शाम सड़क हादसे में तीन राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इप्का कंपनी से छुट्टी के बाद तीनों कर्मचारी समीपस्थ कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। तीनों गंभीर घायल उत्तरप्रदेश के रायबरेली निवासी बताए जा रहे हैं।

औद्योगिक पुलिस अनुसार बुधवार शाम इप्का कंपनी से छुट्टी के बाद कर्मचारी अजय कुमार (25) पिता सुखलाल, सोनू (25) पिता राममिलन एवं शत्रुघन (23) पिता दीनदयाल सभी निवासी रायबरेली (उत्तरप्रदेश) हाल मुकाम माया नगरी (सेजावता) घर जा रहे थे। तीनों कर्मचारी सड़क किनारे चल रहे थे। चश्मदीद के अनुसार नामली तरफ से तेज रफ़्तार ट्रक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक के दौरान कर्मचारियों को चपेट में लिया। मौके पर भीड़ जमा होने पर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को कंपनी की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. शिवम अस्तोकर ने सभी घायलों का उपचार कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network