21.5 C
Ratlām

विक्रम यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह : रतलाम की बेटी भव्या को दो स्वर्ण पदक, राज्यपाल व उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

रतलाम, वंदेमातरम न्यूज।
रतलाम की प्रतिभाशाली छात्रा भव्या तिवारी ने विक्रम यूनिर्वसिटी उज्जैन की सर्वश्रेष्ठ छात्रा व एलएलबी प्रावीण्य सूचि में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए। उज्जैन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व विधायक पारस जैन ने छात्रा भव्या को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी व शिक्षिका निकिता तिवारी की बेटी भव्या तिवारी बचपन से ही पढ़ाई में होनहार है। भव्या तिवारी को एक गोल्ड मेडल एलएलबी परीक्षा 2020 की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया तो दूसरा स्वर्ण पदक विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में दिया गया है। समारोह में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मननकुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। छात्रा भव्या की उपलब्धि पर रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव मुकेश गोस्वामी, एडवोकेट सुनील पारिख, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मंसूर अली पटोदी, समाजसेवी रईस मेव, सुरेश त्रिवेदी, इफ्तेखार खान (गट्टू भाई), दीपक शर्मा, आशीष तिवारी, चांद खान, मनोज शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

फोटो – छात्रा भव्या तिवारी को स्वर्ण पदक प्रदान करते राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव व अन्य।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!