33.7 C
Ratlām
Friday, April 19, 2024

Collector’s Night Inspection : निगम अमले ने क्या काम किया, रात को शहर की सड़कों पर देखने पहुंचे कलेक्टर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ रतलाम की सड़कों पर उतरे थे। निगम अधिकारियों को सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी थी। निरीक्षण के पश्चात फॉलो अप देखने के लिए कलेक्टर बुधवार रात्रि 10:30 बजे शहर के मुख्य बाजारों में निगमायुक्त तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी को लेकर पहुंचे। साथ में नगर निगम का अमला भी मौजूद है।

IMG 20221130 WA0515
रामगढ़ मैं पत्थर से ढके हुए चेंबर को हटाने के निर्देश देते कलेक्टर।

मंगलवार को दिए गए निर्देश के बावजूद निगम के अमले द्वारा डालू मोदी बाजार बाजार में रखी गई गुमटी नहीं हटाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। शायर चबूतरा स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय की दीवार तथा कार्यालय के सामने रखी दुकान निर्देश अनुसार तोड़ दी गई। जिससे मार्ग चौड़ा हो गया है। रामगढ़ में पत्थर से ढके हुए चेंबर को हटाने के निर्देश दिए। त्रिपोलिया गेट पर रास्ते के बिजली के खंभे को हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम को कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा। अतिक्रमण हटाए जाने पर देखे गए मलबे को अन्यत्र पहुंचाने हेतु निर्देश दिए।

IMG 20221130 154344
दोपहर में हरमाला रोड पर शेड तोड़ती जेसीबी।

कलेक्टर ने बताया सुगम यातायात हेतु पहले रास्ते के व्यवधान दूर किए जा रहे हैं उसके पश्चात सफाई के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। त्रिपोलिया गेट के पास मौजूद पेड़ की कटाई छटाई के निर्देश दिए। कलेक्टर का भ्रमण समाचार लिखे जाने तक जारी है।
कलेक्टर द्वारा शायर चबूतरा से हरमाला रोड पर चलते हुए रास्ते में समस्त अतिक्रमण हटाने को कहा था। बुधवार को निगम अमले ने उक्त स्थान से लेकर हरमाला रोड होते संत रविदास चौराहे तक सड़कों के किनारे बना रखे ओटले, शेड तोड़े गए।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network