26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

भक्ति की बयार : जब शहनाज ने बोला जय भवानी…जय श्री राम… हर हर महादेव…जय श्री महाकाल…तो हर कोई झूम उठा

प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार शहरवासियों को उज्जैन महाकाल लोक की कराएगा निशुल्क यात्रा
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में पहली बार ये भगवा रंग..फेम गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या ने समा बांध दिया। मंच पर आते ही गायिका शहनाज अख्तर ने जय भवानी रतलामी, जय श्री राम, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल का उद्गोश किया तो पूरा माहौल धर्ममय हो गया। हजारों की संख्या में उपस्थित शहरवासी बाबा महाकाल, माता रानी के भजनों पर झूम उठे।

IMG 20230611 WA0618

रतलाम जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 अखंड परम धाम आश्रम नागेश्वर रोड बदनावर धार मध्य प्रदेश हरिद्वार रहे। मंच पर स्थापित भगवान भोलेनाथ की मूर्ति पर स्वामी श्री विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008, गायिका शहनाज अख्तर एवं प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। मुख्य रूप से रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, राजेश दवे, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, संजय दवे, बजरंग पुरोहित, आयोजक प्रकाश प्रभु राठौड़ ने स्वामी जी एवं गायिका शहनाज अख्तर का स्वागत किया। इस दौरान रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, कोमल धुर्वे, विजय सिंह चौहान, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, विकास शैवाल, जितेंद्र ठन्ना आदि बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। संचालन इंदौर से आए दिनेश दवे ने किया।

रात 1 बजे तक चली भजन संध्या
शुरुआत में गणेश वंदना के बाद गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के भजनों के साथ म्हारे अंगना पधारो महारानी, मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है…,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया…ये भगवा रंग …आदि भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांधा की मौजूद हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा झूम उठे। रात 1 बजे तक चली भजन संध्या ने पूरा माहौल धर्ममय कर दिया। गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों के दौरान सनातन धर्म की जय का उद्गोष भी कराते हुए आयोजक प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार को धन्यवाद दिया कि आज में इनकी वजह से आप सब के बीच मे हूं। गायिका शहनाज अख्तर के साथ सिंगर मोहित यादव, ये भगवा रंग गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रतीक श्रीवास्तव एवं टीम ने प्रस्तुति दी।

IMG 20230611 WA0689

उज्जैन महाकाल लोक की यात्रा कराएंगे निशुल्क
भजन संध्या के दौरान जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने घोषणा की आगामी सावन माह के प्रत्येक सावन सोमवार को उनके परिवार की तरफ से उज्जैन में बाबा महाकाल एवं महाकाल लोक के दर्शन शहरवासियों को निशुल्क कराएं जाएंगे। श्रद्धालुओं को उज्जैन ले जाने और वापस लाने से लेकर भोजन की व्यवस्था उनकी तरफ से रहेगी। जो भी श्रद्धालु जाना चाहेगा उन्हें अपना पूर्व पंजीयन कराना होगा। पंजीयन शास्त्री नगर फोरलेन मुख्य मार्ग स्थित प्रकाश प्रभु राठौड़ के कार्यालय पर श्रद्धालुजन करा सकेंगे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network