बदमाशों ने किया हमला : बदमाश भोला व साथी ने दूध बांटने वाले युवक को मारे चाकू

बदमाशों ने किया हमला : बदमाश भोला व साथी ने दूध बांटने वाले युवक को मारे चाकू

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय स्थित मालीकुआं क्षेत्र में बीती रात दूध बांट रहे युवक को बदमाश भोला पाटीदार व उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया। इससे दूध वाले के हाथ पर 10 टांके आए हैं। माणक चौक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार की रात 10 बजे कुआंझागर निवासी अजय (30) पिता मुन्नालाल पाटीदार मालीकुआं क्षेत्र में बाइक से दूध बांट रहा था। तभी पैदल आए बदमाश भोला पाटीदार व उसका साथी यश पाटीदार अजय से विवाद करने लगे। गालियां देने के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। चाकू अजय के हाथ की बाजुओं पर लगा और खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके बाजू में 10 टांके आए हैं। एसआई प्रवीण वास्कले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। साथ ही शहर के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं ताकि उसे जल्द पकड़ सकें।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!