रतलाम : रिश्वतखोर सचिव सेवा से बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई थी सजा

रतलाम : रिश्वतखोर सचिव सेवा से बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई थी सजा

Advertisements
Advertisements

– कोर्ट फैसले के दो महीने बाद जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई

रतलाम, वंदे मातरम् न्यूज। रतलाम जिले के ग्राम पंचायत सुखेड़ा के तत्कालीन सचिव जगदीश पांचाल को जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जनवरी में विशेष न्यायालय ने पांचाल को चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

क्या था मामला?

शंकरलाल मालवीय, निवासी सुखेड़ा, ने 23 जुलाई 2021 को लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी कृषि भूमि (सर्वे नंबर 2335, ग्राम सुखेड़ा, तहसील पिपलौदा) में मनरेगा योजना के तहत जामफल और नींबू का बगीचा लगाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन तत्कालीन सचिव जगदीश पांचाल ने आवेदन आगे बढ़ाने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोकायुक्त की कार्रवाई

पांचाल ने पहले 3,000 रुपये ले लिए और बाकी 2,000 रुपये कुछ दिन बाद देने के लिए कहा। इस पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। 26 जुलाई 2021 को जब मालवीय ने पिपलौदा स्थित पांचाल के निजी कार्यालय में शेष 2,000 रुपये सौंपे, तो पहले से मौजूद लोकायुक्त इंस्पेक्टर रवींद्र पाराशर की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

कोर्ट का फैसला और बर्खास्तगी

विशेष न्यायाधीश आदित्य रावत की अदालत ने पांचाल को दोषी मानते हुए 4 साल के सश्रम कारावास और 2,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के दो महीने बाद, जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!