20.8 C
Ratlām

खेलेगा मध्यप्रदेश : कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने लिया हिस्सा, रोमांचक मुकाबले में अंगारा टीम विजेता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के आम्बेडकर मंडल की ओर से
“खेलेगा मध्यप्रदेश” अंतर्गत शहर विधानसभा स्तरिय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जवाहर नगर स्थित चार बत्ती चौराहे पर आयोजित कबड्डी स्पर्धा में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल रोचक मुकाबले में अंगारा टीम ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया।

IMG 20230206 WA0045

खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा मोर्चा के मंडल स्तर पर स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार रात जवाहर नगर क्षेत्र में कबड्डी स्पर्धा हुई। कुल 16 टीमों के बीच अंतिम मुकाबला गुजराती समाज विद्यालय और अंगारा टीम के बीच हुआ। इसमें अंगारा ने बाजी मारते हुए प्रतिद्वंदी टीम को परास्त किया। कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम अध्यक्ष
मनीष शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, भाजपा मंडल प्रभारी विनोद यादव, भाजपा मंडल महामंत्री लोकेश जायसवाल,  पार्षद शक्ति सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में यह भी थे मौजूद
कबड्डी स्पर्धा में युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, गोरव  मूणत, सह सोशल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत, सह कोषाध्यक्ष किसन व्यास, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका आदि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!