Ratlam : Kanyakubja Community ने मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठजनों का किया सम्मान

- प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह, समारोह में अभिभावकों का भी अभिनंदन

Advertisements
Advertisements
Ratlam In Kanyakubja Community

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कान्यकुब्ज समाज (Kanyakubja Community) रतलाम (Ratlam) द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं वरिष्ठजनों के सम्मान के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सतीश वाचपेई ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवधेश अवस्थी एवं डॉ. अनामिका अवस्थी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान कर उनकी भूमिका की सराहना की गई। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

समारोह कान्यकुब्ज समाज (Kanyakubja Community) रतलाम (Ratlam) समाज के अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी एवं महिला अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत तिवारी, संजय राज दुबे सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनीन्द्र दुबे ने किया। अंत में पूर्णिमा तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!