Ratlam : शाला प्रबंधन समिति में मीणा अध्यक्ष और पाटीदार चुने गए उपाध्यक्ष

- अभिभावकों, शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों को मिला प्रतिनिधित्व 

Advertisements
Advertisements
School Management Committee in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सांदीपनि विद्यालय, विनोबा नगर, रतलाम (Ratlam) में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन अभिभावक सदस्यों से कराया गया, जिसमें विजय मीणा अध्यक्ष तथा कमल पाटीदार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

संस्था प्राचार्य एवं शाला प्रबंधन समिति की सचिव संध्या बोरा ने बताया कि समिति के गठन में शासन के निर्धारित प्रावधानों का पालन करते हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा विभिन्न वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, ताकि विद्यालय के समग्र विकास में सभी की सहभागिता बनी रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

समिति में पालक प्रतिनिधियों के रूप में रशेष राठौड़, दीप्ति जैन, सिकंदर पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर एवं लोकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। वहीं उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भावना रावत, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी एवं सरिता राजपुरोहित को समिति का सदस्य नामांकित किया गया। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंह बिष्ट एवं संजय पांडे का मनोनयन किया गया। समिति गठन के अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने किया, जबकि अंत में सीमा चौहान ने आभार माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!