Ratlam : मालवा महाराजा खटवांग पूर्ण्यार्थ सेवा समिति के उज्जैन-इंदौर संभाग अध्यक्ष बने संजय सोलंकी

- रतलाम में हुई संभागीय बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, जगदीश सुयल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी

Advertisements
Advertisements
Malwa Maharaja Khatwang in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। खटीक समाज की पंजीकृत संस्था मालवा महाराजा खटवांग पूर्ण्यार्थ सेवा समिति की उज्जैन-इंदौर संभागीय बैठक रतलाम (Ratlam) में आयोजित की गई। बैठक में रतलाम, उज्जैन, इंदौर, नीमच और मंदसौर जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बैठक में सर्वसम्मति से रतलाम निवासी संजय सोलंकी को उज्जैन-इंदौर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रतलाम के जगदीश सुयल को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और समाजहित में सक्रियता से कार्य करने का विश्वास जताया। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बैठक में संभाग समिति के संरक्षक जगदीश चौहान (नीमच) एवं पुष्पक बोरीवाल (इंदौर), रतलाम खटीक समाज के अध्यक्ष पन्नालाल पहाड़िया, संभाग समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम बम्बीवाल (इंदौर), एल.एन. बोरीवाल (उज्जैन), रमेश नागोर, निखिल बोरीवाल, एल.एन. सुयल, छगनलाल खिची, पंकज बागड़ी, अजय खोईवाल, नीरज सावरिया, जगमोहन खिचावत, कोमल बोरीवाल, अजय चावला, जितेंद्र खिची, शंकरलाल सावरिया, जगदीश बोरीवाल, जगदीश नागोरा तथा संतोष खोईवाल सहित विभिन्न जिलों से आए समाजबंधु उपस्थित रहे। उपस्थित सभी समाजजनों ने नव नियुक्त संभाग अध्यक्ष संजय सोलंकी और सचिव जगदीश सुयल का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!