27.8 C
Ratlām

बालिका को जन्म देकर छोड़ दिया अस्पताल में : नवजात को चाइल्ड लाइन ने लिया सरंक्षण में, आखिर क्या है मामला, पढ़े विस्तृत खबर

– डिलेवरी कराने साथ आई महिला ने कभी बताया बहन तो कभी पड़ोसी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय स्थित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) में प्रसव बाद अचानक मां और उसके साथ आई महिला के गायब होने से हड़कंप मच गया। मामला पुलिस से चाइल्ड लाइन पहुंचने पर खोजबीन की तो जानकारी सामने आई की जिस महिला ने नवजात को जन्म दिया है वह विक्षिप्त है। पूर्व में वह 7 बच्चों को जन्म दे चुकी थी और यह उसकी आठवीं डिलेवरी हुई है। चाइल्ड लाइन ने नवजात बालिका को अपने सरंक्षण में लिया।

शुक्रवार रात स्टेशन रोड थाने की उपनिरीक्षक सपना राठौर  ने चाइल्ड लाइन के 1098 नम्बर पर सूचना दी। उपनिरीक्षक राठौर ने चाइल्ड लाइन को बताया कि एमसीएच वॉर्ड में एक विक्षिप्त महिला ने बालिका को जन्म दिया और उसे छोड़ कहीं चली गई। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य लक्षिका राठौर व तारा सिसोदिया एमसीएच पहुंचे। नवजात को संरक्षण में लेकर टीम के समक्ष उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। पड़ताल में पता चला है कि विक्षिप्त महिला ने यह आठवें बच्चे को जन्म दिया है। चाइल्ड लाइन ने प्रारंभिक जांच में पाया कि उक्त महिला द्वारा पूर्व में जन्में 7 बच्चों में 2 बच्चों की देखभाल नही होने से मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 3 बच्चे शेल्टर होम में है शेष 2 बच्चे भीख मांगते हुए लापता हो चुके।चाइल्ड लाइन टीम ने शनिवार को नवजात बालिका को बालकल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के आदेश पर बालिका को पालना शिशुगृह छोड़ विक्षिप्त महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!