25 C
Ratlām
Friday, June 27, 2025

विरोध: महामंत्री की फोन टैपिंग बर्दाश्त नही करेंगे

रतलाम, वंदे मातरम् न्यूज।
ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने सोमवार को महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा की फोन टैपिंग मामले के विरोध में धिक्कार दिवस मनाया। यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में यूनियन यह विरोध हुआ।
बारठ ने बताया कि रेल मंत्रालय के तानाशाही रवैए के विरोध में देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारी के हितों में काम कर रहे फेडरेशन के महामंत्री के फोन टैपिंग की जा रही है। इसे कोई भी कर्मचारी और यूनियन के पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे कृत्य से लोकतंत्र मर्यादा भंग की जा रही है। यूनियन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चंदवानी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, सचिव सुनील चतुर्वेदी, पप्पू लाल मीणा, युवा समिति के सचिव रोहित देशबंधु, यांत्रिक शाखा उपाध्यक्ष दीक्षांत पंड्या, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।यह जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।


https://www.kamakshiweb.com/
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page