MP ELECTION -2023 : रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने होमगार्ड और मानसरोवर कॉलोनी में किया जनसंपर्क

Advertisements
Advertisements

– शहर महिला कांग्रेस घर-घर पहुंच कर रही प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा “दादा” का लगातार जनसंपर्क जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने होमगार्ड और मानसरोवर कॉलोनी स्थित चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके पूर्व उक्त क्षेत्रों में जनसंपर्क भी हुआ। इधर शहर महिला कांग्रेस ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर दस्तक देकर प्रचार शुरू कर दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि 17 नवंबर का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जनता को तय करना है कि शहर की दशा और दिशा कौन तय करेगा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। कांग्रेस एक ऐसी सरकार है जो गरीब और पिछड़े वर्ग को साथ लेकर चलती है। आपको तय करना है कि आपका हितेषी कौन है। कटारिया ने 17 तारीख को कांग्रेस को वोट करने की अपील की। शहर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी खुशाली लाएगी। हमने पहले भी काम किया था और अभी भी काम करेंगे। हम सदैव आपकी सेवा के लिए खड़े रहेंगे। हमारी सरकार आएगी तो हम प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख का स्वास्थ बीमा, पहले से पांचवी तक के बच्चों को हर महीने 500 रुपए और छठी से बारहवीं तक एक हजार रुपए हर महीने देंगे। इसके अलावा और भी कई योजनाएं है। मंच पर कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना और अकील खान भी थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शहर महिला कांग्रेस ने शुरू किया प्रचार                 शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी सकलेचा के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। कमल नाथ द्वारा की गई घोषणाओं को घर-घर पहुंच कर बताया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रभारी राधा प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष जायद खान, सचीव मीना जाट, प्रीति तोमर, मीना पुरोहित, कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद शारदा भागीर, लीलाबाई, राधा चौधरी, शिवानी महावर, मनोरमा परमार, अक्षिता पंवार, शिवानी पवार,  जूही सोलंकी, रेखा, आंचल, गीरजा परमार, रितिका परमार, किरण चौहान आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!