शराब दुकान का विरोध जारी : सहायक आबकारी आयुक्त का गैर जिम्मेदाराना बयान, 39 डिग्री तापमान में महिलाओं का प्रदर्शन

शराब दुकान का विरोध जारी : सहायक आबकारी आयुक्त का गैर जिम्मेदाराना बयान, 39 डिग्री तापमान में महिलाओं का प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

– तपती धूप में बैठ महिलाओं ने दी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की  चेतावनी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के गौशाला रोड ( राजेंद्र नगर ) रहवासी क्षेत्र में शराब की दुकान हटाने को लेकर दूसरे दिन भी क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। दुकान के सामने क्षेत्र की हिंदू व मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठ गई। हाथों में शराब की दुकान बंद करो की तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला चक्कर आने के कारण अचेत हो गई। महिला का रोजा भी था। पानी के छीटे डालने पर होश आया। महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देने की भी चेतावनी दे डाली। इधर आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दुकान के समीप मंदिर और मस्जिद रजिस्टर्ड नहीं होने का गैर जिम्मेदाराना बयान देकर अपना अलग राग अलाप रहे हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

क्षेत्र में शराब दुकान खोलने का विरोध शुरू होने की सूचना पर  पार्षद रणजीत टांक भी पहुंचे। जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई है उससे 50 मीटर की परिधि में हनुमान जी का मंदिर होकर पास में पीपल का भी पेड़ है। पेड़ पर दशा माता की पूजा करने भी बड़ी संख्या में महिलाएं आएगी। दुकान के सामने की तरफ मस्जिद भी है। इसके अलावा दुकान के समीप दो स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। ऐसे में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग शराब की दुकान का विरोध कर रहे है। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना था कि धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान खोलने का क्या औचित्य है। प्रशासन को सोमवार को दुकान का ताला लगाकर चाबी सौंपी तो उल्टा उन्होंने दुकानदार को चाबी दे दी। वापस से दुकान खुल गई। कल से कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन रहेगा। पार्षद टांक ने बताया कि जिला प्रशासन से लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंप समस्या बताई जा चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन ने अब तक मामले में कोई निर्णय नहीं लेकर चुप्पी साध रखी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी पर लगाई जिम्मेदारों ने दौड़

मंगलवार को 39 डिग्री तापमान की तपिश भरी धूप में महिलाएं व नागरिक दुकान के सामने बैठे रहे। लेकिन कोई अधिकारी नहीं आया। जब चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी तो 4 बजे करीब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर पहुंचे। उन्होंने रहवासियों से बातचीत की। 4 दिन में दुकान अन्यंत्र स्थान पर स्थापित करने की बात कही। लेकिन रहवासियों व पार्षदों ने दो दिन में ही दुकान हटाने की मांग करने लगे। तब तहसीलदार ने उन्हें समझाया कि भोपाल स्तर से कार्रवाई होगी। उसी के बाद दुकान हट जाएगी। दशा माता पूजन वाले दिन भी पुलिस तैनाती की बात कही।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!