18.9 C
Ratlām

LOKSABHA ELECTION-2024 : झाबुआ में सीएम बोले मोदी राज में भाजपा का काल राम राज्य की तरह, भाजपा प्रत्याशी अनिता का दाखिल कराया नामांकन

LOKSABHA ELECTION-2024 : झाबुआ में सीएम बोले मोदी राज में भाजपा का काल राम राज्य की तरह, भाजपा प्रत्याशी अनिता का दाखिल कराया नामांकन

– कैबिनेट मंत्री काश्यप, वन मंत्री चौहान और विधायक डामर भी रहे मौजूद

झाबुआ/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव- 2024 ( LOKSABHA ELECTION-2024 ) के लिए नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिन रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में झाबुआ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा के समक्ष नामांकन फार्म जमा किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर मौजूद रहे | नामांकन से पहले झाबुआ के बस स्टेंड पर जनसभा हुई | इसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया सहित रतलाम जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

IMG 20240425 WA0065

रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में तीन विधानसभा क्षेत्र रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना के हजारों कार्यकर्त्ता शामिल हुए। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल सहित सभी जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी झाबुआ पहुंचे थे।  लोकसभा चुनाव- 2024 ( LOKSABHA ELECTION-2024 ) के लिए बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों का विकास करने वाली पार्टी है। प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। भाजपा का काल मोदी राज में राम राज्य की तरह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगर अन्य किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराना हो, तो उसे आवश्यक होने पर एयरलिप्ट करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास यहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार है, विधायक बनाना हो तो वही और सांसद का चुनाव लड़ाना हो तो भी वही। कांग्रेस ने कभी आदिवासीयों का भला नहीं किया, लेकिन भाजपा ने आदिवासीयों को राष्ट्रपति पद तक पहूंचाया है । मुख्यमंत्री ने 13 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।

कांग्रेस को मिला करारा झटका 

लोकसभा चुनाव- 2024 ( LOKSABHA ELECTION-2024 ) चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नामंकन फार्म जमा कराने से पूर्व आयोजित सभा में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में झाबुआ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और जिला पंचायत सदस्य ममता बहादुर हठिला सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!