रतलाम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कल : भाग्यवाणी की स्मृति में  22 सितंबर को शिविर का आयोजन, गुजरात के विशेषज्ञ करेंगे उपचार

रतलाम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कल : भाग्यवाणी की स्मृति में  22 सितंबर को शिविर का आयोजन, गुजरात के विशेषज्ञ करेंगे उपचार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्व. विष्णुप्रसाद भाग्यवाणी स्मृति में 22 सितंबर 2024 को रतलाम में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें केवल न्यूनतम सदस्यता शुल्क पर विभिन्न अस्थायी परीक्षण और उपचार शामिल हैं। परीक्षण और उपचार वडोदरा के विशेषज्ञ और डॉक्टर करेंगे।


उक्त जानकारी मध्य प्रदेश के भारतीय सिंधु सभा संगठन एवं आश्रम कला सहित रतलाम कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शहीद हेमू कालानी पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट एवं संत कंवरराम युवा मंच द्वारा किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरियाखेड़ी स्थित गुरु नानक भवन में आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए  विशेषज्ञ और चिकित्सक गुजरात के वडोदरा से रतलाम आएंगे। करमचंदानी ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरीज और परिजन मोबाइल नंबर 7999590476 पर संपर्क कर शिविर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जांच एवं उपचार के पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9754416660 एवं 74860112525 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कैंप का लाभ लेने के लिए 100 रुपए पंजीकरण शुल्क देना होगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!