स्वच्छता की पाठशाला : विद्यालय परिसर की एकजुट होकर की सफाई, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान 

स्वच्छता की पाठशाला : विद्यालय परिसर की एकजुट होकर की सफाई, स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान 

Advertisements
Advertisements

– गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत रचनात्मक गतिविधियां 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता का संकल्प लेकर शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की। कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों का गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से सम्मान कर विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240927 WA0064

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी मेंबर भगत सिंह भदौरिया ने छात्रों को रतलाम नगर निगम के स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्या सुनीता राठौर द्वारा छात्रों को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान प्राचार्या राठौर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। विद्यालय परिसर के आसपास प्राचार्य राठौर, प्रधान अध्यापिका वर्षा जैन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण और विद्यार्थी परिषद के समस्त छात्रो द्वारा सफाई की गई। इस अवसर पर  विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष जसवंत सिंह सोढ़ी, सेक्रेटरी कश्मीर सिंह सोढ़ी, किशन सिंह सोढ़ी, जोगिंदर सिंह सोढ़ी, दिलीप सिंह सोढ़ी, तारण सिंह सोढ़ी एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक तथा विद्यार्थी परिषद के सभी कक्षाओं के छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलिमा उपाध्याय ने किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!