रतलाम रेल मंडल में फिर हादसा : इंदौर से रतलाम आ रही डेमू ट्रेन में लगी आग, धुंआ उठने से यात्री सकते में

रतलाम रेल मंडल में फिर हादसा : इंदौर से रतलाम आ रही डेमू ट्रेन में लगी आग, धुंआ उठने से यात्री सकते में

Advertisements
Advertisements

– हादसे की सूचना के बाद हरकत में आया रेल प्रशासन 

रतलाम। इंदौर से रतलाम के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में रुणीजा से प्रीतम नगर के बीच आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने का रास्ता नहीं मिल रहा है। घटनास्थल पर स्थानीय लोग और रेलवे के कर्मचारी आग को नियंत्रित करने में जुटे हैं। डेमू ट्रेन इंदौर से रतलाम की ओर आ रही थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एक बार फिर रतलाम रेल मंडल में रविवार शाम को हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे प्रशासन ने आपातकालीन अलार्म भी बजाए। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो स्थानीय किसानों ने अपनी मोटरपंप और पाइप का इस्तेमाल कर आग बुझाने में मदद की। उनकी तत्परता से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद ट्रेन को रतलाम लाने के लिए अल्टरनेट इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ समय में डेमू ट्रेनों में लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें अप्रैल 2023 में प्रीतम नगर स्टेशन पर हुई भयंकर आग शामिल है। इसके पूर्व गत माह ईंधन से भरी ट्रेन ड्रेन हुई थी। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता पर मामले में जांच के आदेश भी जारी किए हैं। इधर डेमू के इंजन में आग लगने के बाद एहतियात बतौर सावधानी बरती जा रही है। यात्रियों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन घटना स्थल पर अतिरिक्त ट्रेन भेज रहा है। संभावना है कि ट्रेन में सवार यात्री रतलाम रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजे तक सकुशल आ सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!