25.6 C
Ratlām
Friday, June 27, 2025

पूजा पर सियासत : मुख्यमंत्री यादव के कहने पर ही गोवर्धन पूजा होगी, दिग्विजय ने साधा निशाना

पूजा पर सियासत : मुख्यमंत्री यादव के कहने पर ही गोवर्धन पूजा होगी, दिग्विजय ने साधा निशाना

– सीएम यादव के गोवर्धन पूजा के आदेश पर कांग्रेस बोली- ‘सड़कों पर घूम रहीं गाय…’

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी, दशहरा और शस्त्र पूजन के बाद राज्य सरकार अब गोवर्धन पूजा का त्योहार भी मनाएगी। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी संभाग, जिले, तहसील व गांवों में गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के लिए शासकीय कायक्रमों का आयोजन होगा। वहीं अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। सीएम मोहन यादव के इस फैसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या अब सिर्फ मुख्यमंत्री यादव के कहने पर ही गोवर्धन पूजा होगी। ये पूजा सदियों से गोवर्धन पूजा मनाई जाती चली आ रही है और इस बार भी मनाई भी जाएगी। कांग्रेस ने सीएम के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आदेश के मुताबिक प्रदेश के मंत्री और विधायकों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी आयोजन में शामिल होंगे। इसी को लेकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा गोवर्धन पूजा भी करेंगे, भाई दूज भी मनाएंगे यह परंपरा आपसी संप्रदाय सौभाग्य का त्यौहार है सब मिलकर मनाएंगे। वहीं मोहन यादव सरकार के गोवर्धन पूजन के आदेश पर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने ऐतराज जताया है। उन्होंने सीएम मोहन यादव के गोर्वधन पूजन के आदेश को बचकाना निर्णय बताया है। आरिफ मसूद ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को अपनी तरफ से ऐसे आयोजन की आवश्यकता क्या है। मंत्रियों को क्यों निर्देशित किया गया है कि वह गोवर्धन और शस्त्र पूजन करें। यह हमेशा से होता आ रहा है और सरकार यदि इतनी ही हितेषी है तो सड़कों पर गाय हैं उनकी व्यवस्था करें।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page