2025 की शुरुआत महाकाल के आशीर्वाद से : भस्म आरती में उमड़े भक्त, राजा के स्वरूप में सजे बाबा

2025 की शुरुआत महाकाल के आशीर्वाद से : भस्म आरती में उमड़े भक्त, राजा के स्वरूप में सजे बाबा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को नववर्ष के मौके पर सुबह 4 बजे भस्म आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पट खुलते ही पंडितों और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस का उपयोग हुआ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इसके बाद “हरि ओम” का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया। कपूर की आरती के पश्चात भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन, और बिल्वपत्र चढ़ाकर उनका भव्य श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म अर्पित की गई और फिर उन्हें राजा के स्वरूप में सजाया गया। भगवान महाकाल को रजत से बनी मुण्डमाल, शेषनाग का मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से सजाया गया। मोगरे और गुलाब के फूल भगवान के श्रृंगार का हिस्सा बने। भस्म अर्पण के बाद भगवान को फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!