रतलाम में विकास : ढाई वर्ष के कार्यकाल में रतलाम निगम परिषद ने किए 250 करोड़ के कार्य

रतलाम में विकास : ढाई वर्ष के कार्यकाल में रतलाम निगम परिषद ने किए 250 करोड़ के कार्य

Advertisements
Advertisements

– भूमिपूजन समारोह में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कही यह बात, कल निकाली जाएगी स्वच्छता जागरूकता रैली

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। विकास कार्य से रतलाम का कोई क्षेत्र अछूता नहीं है जहां जाओ वंहा विकास कार्य हो रहे है। वर्तमान निगम परिषद ने महज ढाई वर्ष के कार्यकाल में 250 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कर नगर विकास को गति प्रदान की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह बात रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कही। वह रतलाम के वार्ड क्रमांक 49 में ब्राम्हणों का वास मुख्य सड़क का डामरीकरण, ब्राम्हण वास शंकर मंदिर मुख्य सड़क तथा चारभुजा भवन बैकलेन के सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन में अतिथि बतौर मौजूद थे। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य सपना त्रिपाठी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महापौर और निगम अध्यक्ष सहित पार्षद ने कही यह बात

1 – महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुझे विकास कार्य करने की ताकत मिल रही है, वर्तमान निगम परिषद ने विकास कार्य करने का इतिहास रचा है, विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में रतलाम को नम्बर 1 बनाने हेतु 5 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे अलकापुरी भारत माता उद्यान से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में अधिक से अधिक नागरिक सम्मिलित होकर रैली को सफल बनायें।

2- नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि निगम परिषद नगर विकास हेतु तीव्र गति से कार्य कर रही है। नागरिकों का भी दायित्व है कि रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने हेतु अपने घरो एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डालें। 

3-  पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य सपना गौरव त्रिपाठी ने कहा कि ब्राम्हणों का वास मुख्य सड़क का डामरीकरण, ब्राम्हण वास शंकर मंदिर मुख्य सड़क तथा चारभुजा भवन बैकलेन के सीमेन्टीकरण कार्य का 25 लाख की लागत से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।

यह लोग भी थे मौजूद

भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, वार्ड संयोजक महेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र राठौड़ के अलावा महेश त्रिपाठी, गोकुल जोशी, शांतिलाल उपाध्याय, राकेश मेहता, विपिन श्रीमाल, कमलेश राठौर, मुकेश तिवारी, जैनम जैन, पूजा बोहरा, मेघा उपाध्याय, आशीष पाटीदार, धीरज व्यास, शंकर बोहरा, नरेन्द्र साहू, वैभव व्यास, अभिनव त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी राजेश तिवारी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!