रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सिक्खों के 8वें गुरु साहिब श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज का सोमवार को प्रकाश पर्व रतलाम की समूह साध संगत द्वारा मनाया गया। संगत द्वारा कोरोना महामारी से देश को बचाने की अरदास की गई।
31 अगस्त को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा न्यू रोड पर श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता की गई थी जिसकी समाप्ति 2 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे की गई। इसके सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ज्ञानी मान सिंह जी, भाई मनिंदर सिंह जी एवं भाई गुरदीप सिंह जी द्वारा शब्द कीर्तन विचार किए गए। जिसमें आठवे पातशाह श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज के जीवन का इतिहास संगत में श्रवण कराया गया।

सुबह 11.15 बजे अरदास एवं हुकुमनामा लिया गया, उपरांत समूह संगत में प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में श्री गुरु सिंह सभा न्यू रोड गुरुद्वारे के महेंद्र सिंह बग्गा, महेंद्र पाल सिंह अजमानी, भूपेंद्र सिंह बग्गा, अवतार सिंह सलूजा, रणजीत सिंह अरोरा, कंवलजीत सिंह मक्कड़, आशु सिंह टुटेजा, हरभजन सिंह बग्गा, मनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह बग्गा, मनदीप सिंह मिनोचा आदि मौजूद रहें।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


