रतलाम में सेवा का प्रकल्प : रोटरी क्लब रतलाम डायमंड के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

रतलाम में सेवा का प्रकल्प : रोटरी क्लब रतलाम डायमंड के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

– सात आयामों के प्रकल्पों को पूरा करने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रोटरी क्लब रतलाम डायमंड के पदाधिकारियों ने समारोह में पदभार ग्रहण किया। अजंता पैलेस में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों ने सात आयामों के प्रकल्पों को पूरा करने के संकल्प भी लिया। समारोह के मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज थे। अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं , संस्कार कोठारी ने की। विशेष अतिथि बतौर मंचासीन इप्का कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, अशोक तातेड और मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक रहे।

समारोह के शुरुआत में अतिथियों का स्वागत नवागत अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सचिव प्रदीप छिपानी, देवेंद्र वाधवा, मुकेश कुमार शुक्ला, सुरेंद्र झामर, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्रसिंह राठौर, मिथलेश मिश्र ने किया। कुलगुरु भारद्वाज ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ने देश से पोलियो के रोकथाम में अग्रणी भूमिका अदा कि है। रतलाम शहर सोना, सेव, साड़ी के साथ अब सेवा के नाम से भी जाना जाता है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय है। समाज के अंतिम पायदान तक सेवा के कार्यों को ले जाना सराहनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को नया क्लब और गति प्रदान करेगा। समारोह को दिनेश सियाल, संस्कार कोठारी, अशोक तातेड ने भी संबोधित किया। मंडलाध्यक्ष अनीश मलिक ने रोटरी क्लब डायमंड के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नवागत अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सचिव प्रदीप छिपानी को नवागत कार्यकारणी का चार्टर प्रमाणपत्र सौंपा। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रकाश डांगी, विनय दुबे, मंगल सुराणा, अशेष अग्निहोत्री, संजय दोषी, उत्सव दुबे, अमित नागर, देव सिसौदिया, निखिल मिश्र ने प्रदान किए। इस अवसर पर सिम्मी मलिक, दीप्ति कोठारी, राकेश माथुर, मिलिंद डांगी सहित रतलाम के विभिन्न रोटरी क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार सचिव प्रदीप छिपानी ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!