– सेवा के प्रकल्प में आश्रम के बुजुर्गों को कपड़े सहित उपलब्ध करवाई रोजमर्रा की वस्तुएं
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रोटरी क्लब रतलाम डायमंड के तत्वाधान में रतलाम के वीरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर रोटरी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रोटरी की स्थापना शिकागो शहर में पॉल हैरिस नामक वकील ने की थी।


रोटरी क्लब रतलाम डायमंड के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया रोटरी के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान कर सके एवं सार्थक आजीवन मित्रता बना सके। यही रोटरी का मूल मंत्र है। रोटरी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसकी पोलियो उन्मूलन में अहम भूमिका रही। दुनिया भर में सद्भावना और शांति सेवा को बढ़ावा देना एवं विभिन्न समुदाय के लोगों को एक साथ लाना यही हमारा उद्देश्य है। यह गैर राजनीतिक और गैर धार्मिक संगठन है। इसी तारतम्य में वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को वस्त्र वितरण एवं उनकी आवश्यक जीवन यापन हेतु वस्तुएं प्रदान की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मलखंभ एवम् योग करने वाले खिलाड़ियों को पोषण एवम् पढ़ाई सामग्री वितरित की गई। रोटरी क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में समाजसेवी पवन सोमानी, जयेश वसावा, संजय पांडे, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र धूलिया और गायत्री देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर रोटेरियन सुरेंद्र झामर, राहुल श्रीवास्तव, विनय दुबे, मिथिलेश मिश्र, राजेंद्र सिंह राठौर तनु शर्मा, अनु शर्मा, आंचल शर्मा एवम् गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


