– विजेता और उपविजेता को मिला आकर्षक ईनाम
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में आयोजित रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बाबुस एन 81 ने फॉर यू टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। बाबुस एन 81 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में फॉर यू की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन ही बना सकी, जिससे बाबुस एन 81 ने 33 रनों से जीत दर्ज की। महा मुकाबले के इस समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। अतिथियों ने इस मौके पर बाबुस एन 81 को 1.51 लाख रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता फॉर यू टीम को 71 हजार रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले का संचालन विकास शैवाल ने किया, जबकि आभार राकेश मिश्रा ने माना।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिला सम्मान
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अजय मालाकर (बाबुस एन 81) – ट्रॉफी व ₹31,000
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: दिलीप राजपूत (स्टार इलेवन) – ट्रॉफी व ₹11,000
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अमरदीप गुर्जर (फॉर यू) – ट्रॉफी व ₹11,000
सर्वश्रेष्ठ फील्डर: मोहित नाटानी (जवाहर) – ट्रॉफी व ₹5,500
फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच: निर्मल हाड़े (बाबुस एन 81) – ट्रॉफी व ₹2,100
मैच संचालन और स्कोरिंग
स्कोरर: दिग्विजय सिंह राठौर
अंपायर: अमित कपूर (इंदौर) और गोल्डी (देवास)
कमेंट्री: योगेंद्र सिंह जादौन, कवि चंचल, गोविंद मालवीय, नितेश शर्मा

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


