रतलाम : बाबुस एन 81 बना महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता

रतलाम : बाबुस एन 81 बना महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता

Advertisements
Advertisements

– विजेता और उपविजेता को मिला आकर्षक ईनाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में आयोजित रतलाम महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में बाबुस एन 81 ने फॉर यू टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। बाबुस एन 81 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में फॉर यू की टीम 10 ओवर में 5 विकेट पर 83 रन ही बना सकी, जिससे बाबुस एन 81 ने 33 रनों से जीत दर्ज की। महा मुकाबले के इस समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। अतिथियों ने इस मौके पर बाबुस एन 81 को 1.51 लाख रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता फॉर यू टीम को 71 हजार रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले का संचालन विकास शैवाल ने किया, जबकि आभार राकेश मिश्रा ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिला सम्मान

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अजय मालाकर (बाबुस एन 81) – ट्रॉफी व ₹31,000

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: दिलीप राजपूत (स्टार इलेवन) – ट्रॉफी व ₹11,000

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अमरदीप गुर्जर (फॉर यू) – ट्रॉफी व ₹11,000

सर्वश्रेष्ठ फील्डर: मोहित नाटानी (जवाहर) – ट्रॉफी व ₹5,500

फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच: निर्मल हाड़े (बाबुस एन 81) – ट्रॉफी व ₹2,100

मैच संचालन और स्कोरिंग

स्कोरर: दिग्विजय सिंह राठौर

अंपायर: अमित कपूर (इंदौर) और गोल्डी (देवास)

कमेंट्री: योगेंद्र सिंह जादौन, कवि चंचल, गोविंद मालवीय, नितेश शर्मा

1002326974

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!