रतलाम सर्व ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित : 7 अप्रैल को विधि महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह

रतलाम सर्व ब्राह्मण महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित : 7 अप्रैल को विधि महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह

– प्रवीण अध्यक्ष और चैतन्य सचिव नियुक्त, महिला मंडल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगर की एकमात्र संस्थागत सर्व ब्राह्मण महासभा की बहुप्रतीक्षित नवीन कार्यकारिणी का गठन समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। कार्यकारिणी में प्रवीण उपाध्याय को अध्यक्ष तथा चैतन्य शर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस संदर्भ में 7 अप्रैल 2025 को शाम 4 बजे आनंद कॉलोनी स्थित विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और राजेश दवे होंगे, जबकि अध्यक्षता बीएल पुरोहित करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में नागदा के गुलजारीलाल त्रिवेदी, रामचंद्र शर्मा, सूर्यनारायण उपाध्याय, मनीषा शर्मा एवं संजय राज दुबे उपस्थित रहेंगे।

मनोनयन प्रक्रिया संरक्षक प्रमोद व्यास, पातीराम शर्मा, बीएल पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सूर्यनारायण उपाध्याय, रामचंद्र शर्मा और निमिष व्यास के आशीर्वाद तथा संदीप व्यास और अनुराग लोखंडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। ओम प्रकाश त्रिवेदी और कौशल किशोर द्विवेदी को संयोजक, तथा कौशल्या त्रिवेदी को महिला मंडल की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने निवास पर नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत किया और समाजहित में कार्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि महासभा रतलाम नगर की समस्त ब्राह्मण जातियों एवं संगठनों का प्रतिनिधित्व कर सामाजिक विकास हेतु निरंतर कार्यरत रहेगी।

अन्य प्रमुख पदाधिकारी:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नवीन व्यास, देव शंकर पांडे, सुनील दुबे।

उपाध्यक्ष: हेमंत तिवारी, सत्येंद्र जोशी, गोपाल कृष्ण व्यास, अरविंद परसाई, श्याम सांवरा, सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, राजू हॉकी।

महामंत्री: विजय शर्मा।

सचिव: चैतन्य शर्मा।

सह सचिव: राजेन्द्र जोशी।

कोषाध्यक्ष: कपिल शर्मा।

कार्यालय मंत्री व सह कोषाध्यक्ष: लक्ष्मीकांत द्विवेदी।

संगठन मंत्री: सुनील शर्मा, कुलदीप अवस्थी।

मीडिया प्रभारी: हेमंत उपाध्याय।

विधि सलाहकार: अजय जोशी।

शिक्षा प्रकोष्ठ: मनोहर लाल पांडे, नारायण उपाध्याय।

चिकित्सा प्रकोष्ठ: विजय शर्मा।

सांस्कृतिक प्रभारी: शरद चतुर्वेदी, सुधांशु शर्मा, हर्ष उपाध्याय, कर्तव्य त्रिवेदी।

महिला मंडल सदस्याएं नियुक्त 

रक्षा मिश्रा, सपना दुबे, रेखा जोशी, प्रतिभा आप्टे, सीमा भारद्वाज, नूतन भट्ट, रजनी उपाध्याय, रीता जोशी, भावना शर्मा, इंदु उपाध्याय, सन्नो तिवारी, पूर्णिमा तिवारी को नियुक्त किया है। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!