रतलाम में बलिदान दिवस पर आज निकलेगी ऐतिहासिक रैली, दीप प्रज्वलन के साथ होगी शुरुआत

रतलाम में बलिदान दिवस पर आज निकलेगी ऐतिहासिक रैली, दीप प्रज्वलन के साथ होगी शुरुआत

Advertisements
Advertisements

– 15 अप्रैल को महाराजा रतनसिंहजी बलिदान दिवस समारोह, देशभक्ति और शौर्य की गूंज सुनाई देगी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। महाराजा रतनसिंहजी की वीरता को नमन करते हुए रतलाम में इस वर्ष भी दो दिवसीय बलिदान दिवस समारोह पूरे गौरव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 14 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे से विशाल वाहन रैली और दीप प्रज्वलन से होगी। रैली अलकापुरी भारत माता चौराहे से शुरू होकर नगर निगम तिराहे स्थित महाराजा रतनसिंह स्मारक पर पहुंचेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रैली संयोजक पार्षद कु. शक्ति सिंह राठौर (सरवन) ने बताया कि रैली में भारी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक भाग लेंगे। दीपों की रौशनी में रणबांकुरों को नमन किया जाएगा। 15 अप्रैल 2025 को मुख्य समारोह अंतर्गत सांस्कृतिक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम महाराजा रतनसिंहजी छतरी ( नगर निगम तिराहा ) पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।मंगलवार को बलिदान दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि, इतिहास पर आधारित वक्तव्य, और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में कई राजघरानों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि के रूप में  मौजूद रहेंगे। महाराजा रतनसिंहजी बलिदान दिवस आयोजन समिति के संरक्षक ठा. धीरेन्द्र सिंह राठौर (सरवन), ठा. शैलेन्द्र सिंह अठाना (कार्यवाहक अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, रतलाम) सहित ठा. नरेन्द्रसिंह गढ़ी भेसोला, कुं. भवानी प्रतापसिंह सरवन, कुं. दिग्विजयसिंह बड़छापरा, ठा. उदयपालसिंह सरवन एवं समाजजन ने आमजन से आयोजन में सहभागिता की अपील की है। अपील है कि यह केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का पर्व है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!