खटीक समाज की कार्यकारिणी घोषित : इंदौर-उज्जैन संभाग में निखिल बोरीवाल बने महासचिव

खटीक समाज की कार्यकारिणी घोषित : इंदौर-उज्जैन संभाग में निखिल बोरीवाल बने महासचिव

Advertisements
Advertisements

समाज जनों ने नई नियुक्ति पर जताई खुशी, इंदौर में हुई बैठक में लिया गया फैसला

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मालवा क्षेत्र में खटीक समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। खटीक समाज के पंजीकृत संगठन मालवा महाराजा खट्वांग पूर्ण्यार्थ सेवा समिति की इंदौर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदौर-उज्जैन संभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें निखिल बोरीवाल को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रीतम बम्बिवाल ने की। उन्होंने निखिल बोरीवाल को समाज के प्रति उनकी सक्रियता और सेवाभाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर जगदीश सुयल, संजय सोलंकी, लक्ष्मीनारायण सुयल, अंबाराम चौहान, रमेश नागौर, रविंद्र राजोरा, अजय खोईवाल, ब्रजमोहन चौहान, छगनलाल खीची, मनीष चंदेल, पंकज बागड़ी, धर्मेंद्र खीची, पुष्पक बोरीवाल, लक्ष्मीनारायण बोरीवाल, नीरज सावरिया, संतोष खोईवाल, चंद्रशेखर चौहान, जितेंद्र खीची, महेश बागड़ी, जतिन दायमा, शंकरलाल सावरिया सहित कई समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने बोरीवाल को महासचिव बनाए जाने पर हर्ष जताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में खटीक समाज और अधिक संगठित होकर सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!