रतलाम में फूटा गुस्सा : पत्रकारों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, नक्शा जलाया

रतलाम में फूटा गुस्सा : पत्रकारों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, नक्शा जलाया

आतंकी हमले के विरोध में तिरंगा रैली, प्रेस क्लब ने पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर की सख्त कार्रवाई की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रतलाम में बुधवार दोपहर पत्रकारों ने आक्रोश प्रकट किया। विरोध स्वरूप सभी पत्रकारों ने काली पट्टियां बांधीं और हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर में पाकिस्तान का नक्शा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

IMG 20250423 WA0067

रतलाम प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों ने कोर्ट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर रतलाम के पत्रकारों ने शहर एसडीएम अनिल भाना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने ज्ञापन का वाचन किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन ने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ता भी शामिल हुए। हमले में शहीद हुए नागरिकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

यह हैं प्रमुख मांगे

1) हमले के दोषियों को तत्काल चिन्हित कर सख्त सजा दी जाए।

2) आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावशाली बनाया जाए।

3) शहीद नागरिकों के परिजनों को उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाए।

4) देशभर में आम नागरिकों और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!