रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल ने मंत्री काश्यप को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में राज्य में बास्केटबॉल खेल के समग्र विकास और युवाओं को प्रोत्साहित करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही मंत्री काश्यप को आगामी 10 जून 2025 से इंदौर में शुरू होने वाली साउथ एशिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम के प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह कुशवाहा, भोपाल टीम के हेड कोच एवं वर्तमान इंडिया यूथ बॉयज टीम के कोच ए कुरैशी तथा देवास जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


