– इंस्टीट्यूट के होनहार मनीष और जीशान को रैंक हासिल करने पर मिली सराहना
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नीट-2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रतलाम के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया, जहां संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि इस वर्ष 125 से अधिक विद्यार्थियों का चयन नीट परीक्षा में हुआ है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंदसौर जिले के दो प्रतिभावान विद्यार्थियों – मनीष पिता जगदीश कुमावत, ग्राम बाबरेचा और मोहम्मद जीशान पिता शकील खान को बेहतर रैंक प्राप्त करने पर सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। सांसद गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये युवा देश का भविष्य हैं और इनकी मेहनत पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों की सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ भी साझा की गईं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


