21.3 C
Ratlām

रतलाम : तेजस्वी भारत की बेटी संस्था ने मनाया स्थापना दिवस 

महिलाओं को कानूनी जागरूकता पर हुई विशेष चर्चा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। तेजस्वी भारत की बेटी संस्था का तेरहवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संस्था की संरक्षक एवं कैंसर सर्जन डॉ. स्मिता शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत संस्था की संरक्षक और सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर “महिलाओं को कानून का सामान्य ज्ञान” विषय पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल्स और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी चर्चा हुई। इस परिचर्चा में सुनीता छाजेड़, सबा खान, दीक्षा नागोरे, दिव्या चंदन शर्मा और लीना लिंबाचिया ने उपयोगी जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन सुधा गुप्ता ने किया, जबकि संस्था की अध्यक्ष रुचिता काबरा ने संस्था द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

यह सदस्य प्रमुख रूप से थी मौजूद

इस अवसर पर संस्था की सदस्य सुशीला परिहार, सुनीता गाबा, सुनीता शर्मा, सविता तिवारी, साधना तिवारी,मधु कृष्णात्रे, रेखा खत्री, किरण शर्मा, सुषमा दवे, सतनाम सलूजा, बिट्टू सलूजा, कविता राजपुरोहित, मोनिका राठौड़, रेखा श्रीमाल, पूर्णिमा तिपलं, सरोज त्रिपाठी, अनीता महेश्वरी, ममता महेश्वरी, शालिनी शर्मा  मौजूद रही। संस्था का परिचय नीता केलवा ने प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के अंत में आभार किरण शर्मा ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!