
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध जननेता, “मालवा के गांधी” के नाम से विख्यात पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि शनिवार को सैलाना में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय जनता सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थिति थे।


कार्यक्रम की शुरुआत मोती बंगला स्थित प्रभुदयाल गेहलोत की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई। इस अवसर पर गेहलोत परिवार से राजेश गेहलोत, शेखर गेहलोत, पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत एवं हनी गेहलोत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रिय नेता को नमन किया। इसके उपरांत मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन में सैलाना के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।



हर्ष विजय गेहलोत ने रखे विचार
पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने अपने संबोधन में कहा, प्रभुदयाल गेहलोत हमारे पथप्रदर्शक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज, विशेषकर आदिवासी वर्ग व आमजन की सेवा में समर्पित किया। शिक्षा, बिजली और जल संरक्षण जैसे विषयों पर उन्होंने अभियानों के रूप में काम किया। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात गेहलोत परिवार व उपस्थित कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश को हरी घास खिलाकर गोसेवा की।



बड़ी संख्या में यह गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल (लक्की), वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, महेंद्र शुक्ल, गिरधारीलाल पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि दयानंद पाठक, अनिल मईडा, सुनील भगोरा, कैलाश काग, बीएस भगोरा, रामप्रसाद चंदेल, मंगलेश कसेरा, हेमंत कुमावत, राजेश पाटीदार, विमल मांडोत, जितेन्द्र सिंह राठौर, धनसुख सुराणा, अजय परिहार, तोलाराम, सत्यनारायण पाटीदार, वागजी खराड़ी, केसर सिंह, दिलीप कुमावत, प्रेम पाटीदार, संजय भंडारी, ईश्वर पाटीदार, बद्रीलाल काग, दिलीप डामर, महेश सांवरिया, देवेंद्र सोलंकी, अखिल राठौड़, सुशील मांडोत, मनीष माहेश्वरी, असगर भाई, दीपक पटेल, पूनम चंद बामनिया, छगन भगोरा, सुनील गुर्जर, मोहित डामर, संजय आशरमा, सूरज कटारा, प्रकाश मईडा, राजू सरपंच, जितेंद्र मईडा, करण खराड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


