जय हिंद : भारत माता की जयकारों से गूंजा सैलाना

- पूर्व विधायक गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस-एनएसयूआई की रैली, जगह-जगह हुआ फूलों से स्वागत

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना नगर का माहौल गुरुवार शाम देशभक्ति के रंग में रंग गया, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संयुक्त बैनर तले एक भव्य रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने किया।
स्थानीय बस स्टैंड से प्रारंभ हुई यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों भोई मोहल्ला, देवरी चौक, शेखजी मोहल्ला, राजवाड़ा चौक, गणेश मंदिर चौराहा और मस्जिद चौराहा से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान नगर की गलियां देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहीं। तिरंगे के रंग में रंगे झंडे, नारों की गूंज और फूलों की बारिश ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ी, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गलियां गूंज उठीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और तिरंगे झंडों की लहराहट ने माहौल को और जोशीला बना दिया।रैली पुनः बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भारत माता की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा —

Advertisements
Advertisements
Advertisements

“आज की यह रैली सिर्फ शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे और देशप्रेम का प्रतीक है। युवाओं का यह उत्साह हमारे देश और प्रदेश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है।”

कांग्रेस और एनएसयूआई का सामूहिक प्रदर्शन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला (लक्की) ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा —

“जब युवा देशहित में आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव पड़ती है।”

रैली और आरती कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनी गेहलोत, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर, पार्षद मंगलेश कसेरा, राजेश पाटीदार, महेंद्र शुक्ला, राज मुनिया, कुणाल सिंह भील, जीवन चंदेल, स्मित कुमावत, शुभम निनामा, आर्यन पाटीदार, अंकित बैरागी, बंटी भाई, अभिषेक बुज, समीर बुज, अर्पित डामोर, विशाल गुर्जर, महेश डोन्डवे सहित सैकड़ों एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!