16.5 C
Ratlām

रतलाम : गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जिष्णु ने रचा विश्व रिकॉर्ड, 365 दिन में बनाई 365 पेंटिंग्स

रतलाम : गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जिष्णु ने रचा विश्व रिकॉर्ड, 365 दिन में बनाई 365 पेंटिंग्स

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 5 के प्रतिभावान छात्र जिष्णु दवे ने कला प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मात्र 10 वर्ष की आयु में जिष्णु ने 1 अगस्त 2024 से 1 अगस्त 2025 तक लगातार हर दिन एक नई पेंटिंग बनाकर कुल 365 पेंटिंग्स की श्रृंखला पूर्ण की। इस उपलब्धि को वेब बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है।

बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के जिष्णु ने केवल आत्मप्रेरणा, लगन और अनुशासन के बलबूते यह असाधारण कार्य कर दिखाया। उनकी पेंटिंग्स में देशभक्ति, प्राकृतिक दृश्य, देवी-देवता, महापुरुषों तथा कार्टून पात्रों की रचनात्मक झलक देखने को मिलती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी सदस्य शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, धरम यादव और कमलेश जोशी ने संयुक्त रूप से जिष्णु को प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान की। विद्यालय की प्राचार्या सुनीता राठौर ने कहा कि जिष्णु की यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि यदि सही दिशा और समर्थन मिले, तो बच्चे असंभव को भी संभव बना सकते हैं। प्रधान अध्यापिका  पूनम गांधी ने जिष्णु की नियमितता, सृजनात्मकता और समर्पण की सराहना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव की बात बताया। समारोह का संचालन मीना बैरागी ने किया। आभार इंदिरा शुक्ला ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!