34.9 C
Ratlām

Ratlam : धामनोद बायपास पर हादसा

तेज़ रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर पलटी, पांच गंभीर 

accident

सैलाना/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग ( Ratlam–Banswara Road) स्थित धामनोद बायपास पर शनिवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 केवी बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। भीषण हादसे से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो व्यक्ति हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे हरियाणा पासिंग की क्रेटा कार (एचआर 75 सी 1847) सैलाना से रतलाम (Ratlam) की ओर जा रही थी। रतलाम–बांसवाड़ा मार्ग ( Ratlam–Banswara Road) धामनोद बायपास पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और जोरदार टक्कर के साथ बिजली के पोल को उखाड़ते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

घायल यात्रियों को तुरंत निकाला गया बाहर

स्थानीय नागरिकों की मदद से पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज (Ratlam Medical College) भिजवाया गया। घायल व्यक्तियों के नाम महेश पिता श्यामलाल पाटीदार (धामनोद), अनिल पिता झमकलाल पाटीदार (धामनोद), दिलीप पिता जगदीश पाटीदार (धामनोद) भुवान (व्यापारी, हरियाणा) और हार्दिक (हरियाणा) निवासी हैं।

धामनोद बायपास हादसों का हॉटस्पॉट

धामनोद बायपास पर दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं। सड़क निर्माण के बाद से अब तक यहां दर्जनों हादसे हो चुके हैं, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद सड़क परिवहन निगम व आरटीओ विभाग ने इस मार्ग की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। खराब डिज़ाइन, चेतावनी संकेतों की कमी और तेज़ रफ्तार के चलते यह बायपास हादसे का ट्रैक बन चुका है।

जिला प्रशासन की अनदेखी पर सवाल

लगातार होती दुर्घटनाएं जिला प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े करती हैं। क्षेत्रवासियों ने पुनः मांग की है कि बायपास पर सुरक्षा उपायों जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और निगरानी को तुरंत लागू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!