29.3 C
Ratlām

आजादी के महत्वपूर्ण पड़ावों को किया याद, स्वतंत्रता संग्राम यात्रा खेल के माध्यम से दी जानकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी की साधारण सभा का आयोजन सागोद रोड स्थित देवश्री गार्डन में रखा गया। देश का 75 वे स्वतंत्रता दिवस “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाते हुए आयोजन ग्रुप द्वारा किए जा रहे हैं।
ग्रुप के चार्टर अध्यक्ष संजय लूनिया द्वारा ध्वज वंदन किया गया। राष्ट्रगान एवं नवकार मंत्र पश्चात ग्रुप सदस्यों के बीच देश के स्वतंत्रता आंदोलन के तहत 1848 से आजादी मिलने तक के सफर में कई महत्वपूर्ण पड़ावों की जानकारी सदस्यों को “स्वतंत्रता संग्राम यात्रा” खेल के जरिये दी गई। स्वतंत्रता संग्राम यात्रा के इस खेल में आजादी की लडाई के 40 पडावो को क्रमबद्ध करना था जिसे पूनम पंकज संघवी ने सबसे पहले सही क्रम में जमाकर ईनाम हासिल किया। स्वतंत्रता दिवस एवं जैन सोश्यल ग्रुप के फेडरेशन दिवस के उपलक्ष्य में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी द्वारा निराश्रितों को भोजन एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष राजेश बोरदिया द्वारा कोराना संकट काल में ग्रुप द्वारा किए गए सेवा कार्य जिसमे ऑक्सीजन कन्सेटर मशीन की सुचारु उपलब्धता, अनाज वितरण एवं भोजन वितरण में सहयोग की जानकारी दी गई।
प्रोटोकॉल पालन की दिलाई शपथ
रत्नपुरी ग्रुप सचिव दीपक सकलेचा ने बताया कि ग्रुप द्वारा कोविड तीसरी लहर से बचाव हेतु ग्रुप सदस्यों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन की शपथ दिलाई गई। संभावित तीसरी लहर में ग्रुप द्वारा सेवा कार्यो के लिए रूपरेखा पर चर्चा की। मास्टर उमंग रजनीश जैन ने गिटार पर राष्ट्रगान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!