23.1 C
Ratlām

Ratlam : खेल चेतना मेला का आज होगा भव्य आगाज़

- 20 से 23 दिसंबर तक रतलाम में खेलों की धूम, 7 हजार से अधिक बच्चे लेंगे भाग

Sports awareness fair in Ratlam from today

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला खेल चेतना मेला 20 दिसंबर से रतलाम (Ratlam) में आयोजित किया जाएगा। इस चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को नेहरू स्टेडियम में होगा।

शुभारंभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस अवसर पर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अब्दुल कादिर को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

खेल जागृति रैली से होगा मेले का शुभारंभ

खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि शुभारंभ से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली निकाली जाएगी। यह रैली Ratlam के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट और ध्वज वंदन के साथ खेल महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत होगी।

बालिका क्रिकेट रहेगा विशेष आकर्षण

इस वर्ष खेल मेले में टेनिस बॉल से बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। इसके अलावा, जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे, उसे विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

आयोजन समिति के अनुसार अब तक 100 से अधिक विद्यालयों की एंट्री हो चुकी है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 7 हजार से अधिक बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शहर के सभी खेल मैदान पूरी तरह से तैयार कर लिए गए हैं। जैन ने अभिभावकों, स्कूल संचालकों एवं प्राचार्यों से अपील की है कि वे बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही अभिभावकों से स्वयं भी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया गया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!