
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) को विकास और गौरव के नए शिखर पर ले जाने के लिए रतलाम निगम परिषद पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रतलाम के प्रत्येक क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह बात मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम स्थापना गौरव दिवस के अवसर पर कही।
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रतलाम (Ratlam) नगर के निगम तिराहे स्थित महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में मंत्री काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से Ratlam की जनता को आश्वस्त किया कि शहर के विकास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।
महापौर का संदेश : रतलाम हमारा, जिम्मेदारी भी हमारी

Ratlam महापौर प्रहलाद पटेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहर हम सभी का है और इसे स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। रतलाम (Ratlam) स्थापना दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि रतलाम को महानगर के रूप में स्थापित करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजन की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने निगम परिषद की सराहना की
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम परिषद एकजुट होकर “1 और 11” की तरह टीम भावना से कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप रतलाम (Ratlam) में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। यह प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय हैं।
इनकी रही विशेष उपस्थिति

Ratlam स्थापना महोत्सव के अवसर पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मंचासीन रहीं। समारोह में भाजपा नेता प्रवीण सोनी, मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नंदकिशोर पवार, महापौर परिषद सदस्य अनिता कटारा, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन मंगल लोढ़ा ने किया, जबकि आभार रतलाम नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


