
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सैलाना (sailana) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार स्थित चांदनी चौक क्षेत्र में मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
स्थान परिवर्तन के बाद सदर बाजार में जुटे कार्यकर्ता
प्रारंभिक रूप से विरोध प्रदर्शन गणेश मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित था, लेकिन यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए आयोजन स्थल बदलकर सदर बाजार कर दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सैलाना (sailana) के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत (Harsh Vijay Gehlot) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए।
नारेबाजी के बीच मंत्री का पुतला दहन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला जलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया, हालांकि तब तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प की स्थिति भी बनी रही।
‘बयान पद की गरिमा के खिलाफ’- गेहलोत
प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए हर्ष विजय गेहलोत (Harsh Vijay Gehlot) ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) की टिप्पणी न केवल उनके संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत है, बल्कि आदिवासी समाज का भी अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी दोहराई गई तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर जनआंदोलन छेड़ेगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


