35.2 C
Ratlām

Ratlam  : कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का फाग उत्सव, भजन-होली गीतों के बीच उड़ा गुलाल 

- समाजजनों ने भक्ति संगीत, फूलों की वर्षा और रंग-गुलाल के साथ मनाया उत्सव

Kanyakubj Brahmin community in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। होली पर्व के अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज (Kanyakubj Brahmin community) की रतलाम (Ratlam) जिला इकाई द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया गया। शहर की ऐरावत हिल्स के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों ने भक्ति संगीत और होली गीतों के साथ गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद भजन मंडली ने भजनों और पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संगीत की धुन पर समाज की महिलाएं झूम उठीं और उपस्थित सदस्यों ने उन पर पुष्पवर्षा कर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।

बच्चों ने झूले झूले, महिलाओं ने बनाए रील 

20260307 143350

उत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चे झूलों का आनंद लेते नजर आए, वहीं महिलाओं ने गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर अलग-अलग अंदाज में रील और वीडियो बनाए। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी लेने का दौर भी खूब चला। इस दौरान पुरुष सदस्यों ने समाज की गतिविधियों के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

समाज की एकता और संगठन पर दिया जोर

20260307 143238

इस अवसर पर आयोजित सभा में गुजराती समाज हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय राज दुबे ने समाज को संगठित करने के लिए पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप उपस्थिति नहीं होने पर चिंता भी जताई और भविष्य में समाज की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। Ratlam समाज अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी और महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने उपस्थितजनों से समाज के अन्य लोगों को भी संगठन से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनींद्र दुबे ने किया। उन्होंने समाज द्वारा धर्मशाला की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। अंत में पूर्णिमा तिवारी ने सभी का आभार माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!