35.1 C
Ratlām

Ratlam : पत्रकार को 5 दिन तक हिरासत में रखने का मामला, हाईकोर्ट ने पूर्व SDM को किया तलब 

- रतलाम पूर्व SDM संजीव केशव पांडे वर्तमान में हैं धार के अतिरिक्त कलेक्टर 

Former SDM of Ratlam summoned to court

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज पत्रकार एवं कांग्रेस कार्यकर्ता हिम्मत जैथवार को कथित रूप से 5 दिन तक अवैध हिरासत में रखने के मामले में इंदौर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने रतलाम (Ratlam) के तत्कालीन एसडीएम (SDM) संजीव केशव पांडे को तलब किया है।

याचिकाकर्ता हिम्मत जैथवार की ओर से अधिवक्ता नवेंदु जोशी और रोहित शर्मा ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि संजीव केशव पांडे वर्तमान में धार जिले में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतलाम (Ratlam) नगर निगम चुनाव के दौरान 19 जुलाई 2022 को उस समय के वित्त मंत्री और वर्तमान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा चुनाव प्रचार के लिए रतलाम (Ratlam) आए थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पत्रकार हिम्मत जैथवार ने उनका इंटरव्यू लेने का प्रयास किया। आरोप है कि इससे नाराज रतलाम (Ratlam) जिला प्रशासन ने 20 जुलाई 2022 की अर्धरात्रि को एकतरफा कार्रवाई करते हुए हिम्मत जैथवार को उनके घर से धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर स्टेशन रोड थाना में लॉकअप में डाल दिया था। बताया जाता है कि 21 जुलाई 2022 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद हिम्मत जैथवार को तत्कालीन रतलाम (Ratlam) एसडीएम (SDM) संजीव केशव पांडे के समक्ष पेश किया। याचिका के अनुसार, हिम्मत द्वारा प्रस्तुत जमानत बांड और दस्तावेज स्वीकार किए जाने के बावजूद उन्हें जमानत देने के बजाय नियमों के विरुद्ध जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें 26 जुलाई 2022 को जमानत पर रिहा किया गया। हिम्मत जैथवार ने खुद को 5 दिन तक अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन एसडीएम के खिलाफ इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने संजीव केशव पांडे को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर आरोपों पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!