Action taken by Ratlam SP : जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर TI और बाबर मामले में एएसआई सेंगर व प्रधान आरक्षक चौहान पर गाज

- बाबर खान का जेल से जारी वीडियो के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ चुके गंभीर सवाल

Action taken by Ratlam SP

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड थाने की कार्यप्रणाली कटघरे में खड़े होने के बाद एसपी अमित कुमार ने सख्त कदम उठाया है। रतलाम (Ratlam) एसपी कुमार ने कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेंद्र सिंह सेंगर तथा दीनदयाल नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान को लाइन अटैच कर दिया। सूत्रों के अनुसार तीनों के खिलाफ कार्रवाई अलग-अलग कारणों से की गई है।

जानकारी के मुताबिक Ratlam स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन को जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार की गई शिकायतों के आधार पर लाइन अटैच किया गया है। हाल के दिनों में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। 15 जुलाई को महापौर सहित भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था और थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। वहीं एएसआई देवेंद्र सिंह सेंगर और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान को बाबर फिरदोस खान उर्फ पठान से जुड़े मामले में लापरवाही के चलते लाइन अटैच किया गया है। बताया जा रहा है कि बाबर खान के खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और उसका नाम गुंडा सूची में शामिल होने के बावजूद उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा हाल ही में शनि गली में हुई चाकूबाजी की घटना की प्रारंभिक जांच में भी यह सामने आया कि मुख्य आरोपित बाबर खान के खिलाफ पर्याप्त निगरानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई नहीं होने से गंभीर घटना हुई। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद फरियादी पर चाकू से हमला हो गया था। इसी मामले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका जांच के दायरे में आई। इसके अलावा बदमाश बाबर द्वारा जेल में बंद रहने के दौरान एक वीडियो जारी कर भ्रष्ट सिस्टम को चैलेंज किया था, जिससे पुलिस महकमे की खासी किरकरी होना भी एक प्रमुख कारण माना गया है।एसपी अमित कुमार ने प्रथम दृष्टया जिम्मेदारी तय करते हुए सम्बन्धियों पर कार्रवाई की है। मामले की विस्तृत जांच एएसपी (Ratlam) राकेश पंद्रो को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य दोषियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!