Abhyas Career Institute : री-नीट 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन

- 150 से अधिक विद्यार्थियों का डॉक्टर बनने का सपना साकार

Abhyas Career Institute

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। री-नीट 2026 के घोषित परिणामों में रतलाम के न्यू रोड स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि री-नीट 2026 के घोषित हुए परिणामों में संस्थान के 325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 300 से अधिक विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालिफाई की, जबकि 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की राह सुनिश्चित कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। इनमें 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड के साथ ही मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट पक्की कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

होनहार विद्यार्थियों का सम्मान, निकाला विजय जुलूस

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) द्वारा री-नीट 2026 में सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने हेतु विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद सफल विद्यार्थियों का साफा पहनाकर और पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। संस्थान परिसर से आतिशबाजी के बीच भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं

विजय जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान नागरिकों ने चयनित विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत और स्टाफ सदस्यों का भी सम्मान करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में राजवीर सिंह सोलंकी (594 अंक), अर्जुन पाटीदार (581), पुष्कर कनौजिया (564), जयवर्धन सिंह (531) और स्वस्ति पाण्डेय (531) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसके अलावा ईशान रोमडे, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, हर्षराज पटेल, पूजा चौहान, हिमांशी महरचंदानी, सक्षम बोकड़िया, आशा माली, निर्मल कुमावत, जया मालवीय, दीक्षा कुशवाह, आदित्य चौहान, सलोनी माहोर, अक्षरा डावर, नेहा परमार, आयुष चारेल, गोल्डी यादव, तनवीर सिंह सोलंकी, राहुल निनामा, योगेश मैडा, सिद्धार्थ चारेल, सुरेश मुनिया, नीलेश डाबी, अवनी वर्मा, धीरज यादव, ट्विंकल बोरासी, योगेंद्र कटारा, पायल कटारा, अर्पिता निनामा, सानिया वर्मा, कांतिलाल गरवाल, पूनम डोडियार, अंकिता सिंगाड़, दिनेश अमलियार, भावेश डाबी, विशाल निनामा, एस्तर बारिया, सचिन मुनिया, विनय मावी, दिव्या डेंडोर, पंकज डामर, अजय मैडा, राजेश बारिया, रितेश डामोर, अनिल निनामा, पूजा मैडा, माया भूरिया, चंदन चौहान, अशोक मावी, अतुलपाल चरपोटा, प्रियंका मैडा, आकाश डामर, अरशान अली, सुनील डामर सहित अनेक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

डॉ. कुमावत ने दी शुभकामनाएं

डॉ. राकेश कुमावत ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!